कलेक्टर से मुलाक़ात कर जय हिंद कॉलेज के संचालक ने एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन सौंपा


महासमुंद 15 अप्रैल / जिले में  कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डोमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर जय हिंद कॉलेज महासमुंद के संचालक सौरभ बाफना ने एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन  कोविड-19 मरीजों के जीवन रक्षण हेतु सौंपा। उन्होंने बताया कि यह मशीन  स्वचलित रूप से ऑक्सीजन बनाती रहेगी और मरीज़ों को आवश्यकतानुरूप ऑक्सीजन उपलब्ध होती रहेगी। कलेक्टर ने उनके द्वारा किये गए अनुकरणीय कार्य के लिए सराहना की। उल्लेखनीय है कि जिले में समाजिक संगठन, व्यापारिक संघ, औद्योगिक संघ सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा इस संकट की घड़ी में मानव धर्म को निभाते हुए मरीजों की जान बचाने के लिए लोग आवश्यकतानुसार दान कर रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर जोगेंद्र कुमार नायक, डॉ अनिरुद्ध कसार एवं डीपीएम रोहित वर्मा उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !