मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से गरियाबंद जिले की समीक्षा की

 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

 सहयोग और टीम भावना के साथ व्यवस्थित रूप से काम करने की जरूरत पर बल

 कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा

गरियाबंद--मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल शाम अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में जिलों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर वाले बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की सप्लाई चैन, ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता और रोटेशन, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा सीएसआर मद, औद्योगिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों के सहयोग से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, श्रम सचिव श्री अंबलगन पी., सम्बंधित संभाग के कमिश्नर, आई.जी एवं जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।गरियाबंद जिले से कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्रकांत वर्मा ,सीएमएचओ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद थे ।

मुख्यमंत्री बघेल ने समीक्षा करते हुए कहा कि हमें मिलकर कोरोना से लड़ाई जीतना है।
सबके सहयोग और टीम भावना के साथ व्यवस्थित रूप से काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को जल्द से जल्द उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञों के माध्यम से आवश्यक दवाईयों का किट तैयार करे और मितानिनों के माध्यम से इस किट के वितरण करने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टरों ने अपने स्तर पर बेहतर व्यवस्था की है। इसमें सतत निगरानी रखी जाए और कोरोना पर शीघ्रता से नियंत्रण के लिए जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे लाने का हर संभव प्रयास हो। उन्होंने कहा कि कलेक्टर यह भी ध्यान रखें कि लॉकडाउन के दौरान आम जनता को कोई परेशानी न हो तथा अनावश्यक रूप से आवाजाही करने वालों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप जरूरतमंदों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराया  श्री बघेल ने कलेक्टरों से कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैण्डों तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं के खासकर एंट्री प्वाइंट पर ही कड़ाई से टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए ताकि बाहर से
आने वाला कोई भी व्यक्ति टेस्टिंग से न छूटे। बाहर से आने वाले लोगों का टेस्टिंग के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर क्वॉरंटाईन सेंटर और आइसोलेशन केन्द्र में अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जाए। आइसोलेशन वालों की निगरानी भी की जाए। इसके लिए उन्होंने हर ग्राम पंचायतों में क्वॉरंटाईन सेंटर तथा आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।  
वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने  अवगत कराया कि जिले में वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से जारी है ।अभी तक 45 वर्ष से ऊपर 71% लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है ।वहीं टोटल वैक्सीनेशन 99 हजार 382 लोगों को लग चुका है । इसी तरह उन्होंने बताया कि गरियाबंद में 280 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है ।इसी तरह उन्होंने सेंपलिंग और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !