महासमुंद/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम( रिजल्ट ) कल बुधवार 19 मई को प्रातः 11 बजे जारी होगा । परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी करेंगे।
सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल व्ही.केगोयल ने बताया कि परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध रहेगा ।

