18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन टीकाकरण केन्द्र का जायजा लेने पहुंचे जिले के विधायकगण

विधायकों ने 18 वर्ष से अधिक आयु के अंत्योदय राशन कार्डधारियों को
टीकाकरण कराने के लिए किया प्रेरित

महासमुंद / प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ महासमुन्द जिले के भी अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार के 18 साल से 44 आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क वैक्सीनेशन का कार्य शनिवार 01 मई से जिले के 05 टीकाकरण केन्द्रों से शुरूआत की गई। जिले के विधायकगणों ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किए जा रहे टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लेते हुए लाभार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

 
संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर ने झालखम्हरिया, संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने खोपली, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने बोंदा एवं बसना के विधायक प्रतिनिधि मंजीत सिंह सलूजा ने हबेकांटा के टीकाकरण केंद्र पहुँचकर वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया और वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों से बातचीत कर हाल जाना। साथ ही वैक्सीन लगाने आए लोगों को अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

 
विधायकगणों ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को प्राथमिकता में रखते हुए टीकाकरण कार्य जारी रखा है। आज जिले में अत्यंत गरीब वर्ग के लोगों को टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए तीसरा चरण प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं और टीका लगवाने के पश्चात् आधा घंटा वहीं कक्ष में आराम करें। विधायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारियों को प्रारम्भिक चरण में आज से टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड-19 का टीकाकरण वर्तमान समय में एकमात्र हथियार है। जिससे माध्यम से हम सुरक्षित रह सकते है। उन्होंने टीकाकरण के लिए पात्र ग्रामीणों से शत्-प्रतिशत् टीका लगवानें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आव्ह्मन किया। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !