राशनकार्ड धारको से चाँवल खरीदने वालों से 78 क्विन्टल चाँवल जप्त

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों के तहत की जाएगी कार्यवाही
रायपुर 4 मई /कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन के निर्देशानुसार खाद्य विभाग ने राजातालाब  स्थित दो मकानों में छापा मार कर  78 क्विन्टल चाँवल जप्त किया है।

खाद्य नियंत्रक रायपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की धाराओं के उल्लंघन का प्रकरण  बनाया है। साजिद अली और नसीम बानो के घर की जांच की। इन दोनों के द्वारा राशनकार्ड धारकों से 16 रुपये की दर से चाँवल खरीदने का प्रलोभन दिया जा रहा था।
 साजिद अली के घर से 114 कट्टा में 45 क्विन्टल चांवल रखा पाया गया। साजिद अली ने स्वीकार किया कि वो राशन दुकान से  राशनकार्ड धारकों के द्वारा  चाँवल खरीद लेने के बाद उनसे सौदा करता है और 16 रुपये किलो के दाम पर चाँवल खरीद लेता है। इस चाँवल को बाजार में जरूरतमंदों को 18 रुपये में बेचता है। साजिद अली के पास 45 क्विन्टल चाँवल रखा पाया गया जिसके खरीदी के संबंध में कोई बिल भी नही दिखाया गया। खाद्य निरीक्षक रीना साहू द्वारा 45 क्विन्टल चाँवल जप्त किया गया । 

विभाग के अधिकारियों ने एक अन्य स्थान पर  नसीम  बानो के घर की जांच की। नसीम बनो ने बताया कि वो टिफिन सेंटर चलाती है और इस कार्य के लिए  राशन कार्ड धारक से चाँवल 17 रुपये किलो में खरीदती है। नसीम  बानो के पास से 33 क्विन्टल चाँवल रखा पाया गया।  नसीम बानो के पास भी खरीदी का कोई बिल नही पाया जिसके कारण 33 क्विन्टल चाँवल नसीम बानो से जप्त किया गया।

साजिद अली और नसीम बानो दोनों के पास एक एक राशनकार्ड है जिसमे 35 -35 किलो  चाँवल  की पात्रता है। इन दोनों के द्वारा गंगा मैया महिला स्व सहायता समूह  शासकीय उचित मूल्य दुकान के सामने  ही राशनकार्ड धारको से सौदेबाज़ी की जा रही थी। 

खाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साजिद अली  और नसीम बानो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन संबंधी प्रकरण  का प्रतिवेदन सौपा जाएगा। जांच में सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे,खाद्य निरीक्षक संदीप शर्मा और रीना साहू शामिल रहे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !