माहेश्वरी पंचायत ने की कोरोना काल की संजीवनी आॅक्सीजन सिलेंडर दान

 

संसदीय सचिव की पहल व अपील पर आगे आ रहे दानदाता व सामजिक संगठन के पदाधिकारी

महासमुंद। माहेश्वरी कल्याण समिति महासमुंद ने मानवता का परिचय देते हुए कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आज सोमवार को दो आॅक्सीजन सिलेंडर दान की। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में समिति के पदाधिकारियों ने जिला हाॅस्पिटल प्रबंधन को आॅक्सीजन सिलेंडर सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने समिति की इस सराहनीय पहल के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।


संसदीय सचिव चंद्राकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। साथ ही सामाजिक संगठनों व दानदाताओं से सहयोग के लिए अपील कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज सोमवार को माहेश्वरी कल्याण समिति महासमुंद ने संसदीय सचिव चंद्राकर की मौजूदगी में दो आॅक्सीजन सिलेंडर दान करते हुए जिला हाॅस्पिटल प्रबंधन को सौंपा। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज के डीन पीके निगम, सिविल सर्जन डा एनके मंडपे, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, प्रो. एआर वर्मा, प्रो योगेंद्र मलहोत्रा, डा नागेश्वर राव सहित समिति के जीवनलाल गांधी, पन्नालाल चांडक, अशोक राठी, पारस चांडक, देवीचंद राठी, ब्रदीनारायण लड्ढा, ताराचंद चांडक व पराग शर्मा मौजूद रहे। संसदीय सचिव  चंद्राकर ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में कोरोना मरीजों के लिए आॅक्सीजन संजीवनी का काम कर रहा है। ऐसे में माहेश्वरी पंचायत के पदाधिकारियों की पहल सराहनीय है। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए समाजसेवी संगठनों व दानदाताओं से सहयोग की अपील की है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !