संसदीय सचिव चंद्राकर ने आज सोमवार को हाॅस्पिटल प्रंबधन से कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी भी ली। इस दौरान मौजूद मेडिकल काॅलेज के डीन पीके निगम व सिविल सर्जन डाॅ एनके मंडपे ने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि वर्तमान में 51 आॅक्सीजनयुक्त बेड है।
जल्द ही तीस और अतिरिक्त आॅक्सीजन बेड की उपलब्धता हो जाएगी। इसके अलावा यहां उपलब्ध 34 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने उपलब्ध संसाधनों से मरीजों का बेहतर इलाज करने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

