महासमुंद। कोरोनावायरस को लेकर बनी शार्ट फिल्म "कोरोना के जंग" आज रिलीज होगी।इसे यूट्यूब के "अपना अंचल" पर देखा जा सकता है। लाफिन खुर्द निवासी रेखराज साहू ने बताया संभवतः आज तक कोरोना को लेकर कोई फिल्म नही बना है। विगत एक वर्ष से अधिक हो गया है। कोरोना वायरस पूरे विश्व में कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमण की समस्या केवल हमारे देश का ही नहीं, बल्कि वैश्विक समस्या है। इसमें जागरूकता हेतु अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर भी फिल्म निर्माण किया जाना चाहिए।
जिससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी। फिल्म को समाज का आईना माना जाता है। जिसे लोग देखकर अपने असल जिंदगी में भी उतारते है। उन्होंने आगे बताया गांव के युवा कलाकारों व शिक्षको के साथ मिलकर लोगों में जन जागरूकता हेतु एक छोटा सा प्रयास किए है।
जिसके निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान लाफिन कला निवासी शिक्षक महेन्द्र पटेल व गोवर्धन साहू, आरएलसी हास्पीटल महासमुंद के संचालक डाक्टर मंजीत चंद्रसेन, महासमुंद तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा खेलावन साहू, भुनेश्वर साहू सहित अन्य ग्रामीण कलाकारों का विशेष सहयोग है।


