छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट -रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर पीसीसी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है
ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड पर फर्जी व मनगढ़ंत फेक न्यूज़ सोशल मीडिया में साझा कर देश में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कोरोना महामारी के दौर में अपनी असफलता और नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के घृणित कार्य कर रही हैं। भाजपा अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल और सोशल मीडिया के माध्यम से लगाकर कांग्रेस और कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
जिसके विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पुलिस को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरुद्ध आईपीसी की धारा / आईटी धारा 24 ए, 153 एवं , 295 ए, 298, 499, 503, 504, 505 के तहत नामजद इस अवसर पर मखू दीक्षित वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल समद खान रिजवी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मोतीलाल साहू संयुक्त महामंत्री सलीम मेमन कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरीश यादव सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संदीप सोनी हेमंत यादव आदि उपस्थित रहे।

