लोचन चौहान पिथौरा /महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं जांच के मामले में एसडीएम महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पिथौरा ग्रामीण के द्वारा दिया गया जिसमें मुख्य बिंदु अधिकारी सुधाकर बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए खरीदी प्रक्रिया आवंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की जांच कराई जाए संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही हो तमाम लाभार्थियों को डीबीटी द्वारा सीधे भुगतान किए जाए ज्ञापन देते समय भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिथौरा ग्रामीण सुशील पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू जी ,मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर जी, युवा मोर्चा से नितिन जिंदल जी एवं किसान मोर्चा महामंत्री छविराम पटेल
एसडीएम कार्यालय पिथौरा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा को ज्ञापन सौंपा महामहिम राज्यपाल के नाम महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा मामले में जांच पिछले दो ढाई वर्ष से छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए हैं रोज नए-नए आयाम छत्तीसगढ़ में स्थापित हो रहे हैं छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामग्री की खरीदी एवं रेडी टू सामग्री खरीदी में अनियमितता को लेकर महिला बाल विकास विभाग अधिकारी सुधाकर बोदले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है केवल इन 2 मामलों में ही 30 लाख से अधिक के मामला प्रकाश में आया है ऐसे में अगर पूरे छत्तीसगढ़ में दो ढाई वर्षो से देखा जाए तो सभी जिले में हुई खरीदी की जांच की जाए तो सैकड़ों करोड़ों कि घोटाला की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता छत्तीसगढ़ के गंभीर स्थिति बना हुआ है
भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है घर पर अनशन कर रहे अधिकारी को पुलिस द्वारा जबरदस्ती उठाकर ले जाया गया जबकि इस मामले की जांच पहले से ही हो चुकी थी लेकिन अब फिर विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है मामले में या स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अधिकारी का मुंह बंद कर शासन में बैठे अपने एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है अधिकारी श्री सुधाकर बोतले के खिलाफ बदले की कार्यवाही की भी आशंका है ऐसे में महामहिम राज्यपाल से कर्तव्य निवेदन है न्याय के हित में निर्णय लिया जाए अधिकारी सुधाकर बोतले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए दूसरा खरीदी की प्रक्रिया आवंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराई जाए संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही किया जाए महासमुंद के मामले से संबंधित तमाम पत्रचार और संबंधित दस्तावेज सर्वजनिक किया जाए महामहिम राज्यपाल से अपील की है


