महासमुंद 25 मई / राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड के नए जिला विकास प्रबंधक के रुप मे प्रियब्रता साहू ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने शनिवार को महासमुंद में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इसके पूर्व साहू कोलकाता में जिला विकास प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। उनका मोबाइल नंबर 88397-46683 है। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व निवर्तमान जिला विकास प्रबंधक श्री के जी मनोज का स्थानांतरण नाबार्ड के बेंगलुरु स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अस्सिटेंट जनरल मैनेजर के रूप में हुई है।

