आज 47 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी
अब तक 29000 से ज़्यादा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर गए
महासमुंद 3 जून /-महासमुंद जिले में आज गुरुवार 3 जून को 47 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । सर्वाधिक महासमुंद विकासखंड से 13, सरायपाली और पिथौरा से 10-10, इसी प्रकार बसना और बागबहारा ब्लॉक से 7-7 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है ।
ज़िला स्वास्थ्य की बुलेटिन के मुताबिक़ जिले में आज को 2030 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई । जिसमें 47 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 345ट्रू नाट से 471 और एंटीजन से 1214 टेस्ट किए गए ।
आज एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1184 है । आज तक कुल केस 30655 आए । इनमें से 29224 पूरी तरह स्वास्थ्य होकर सुरक्षित अपने घर पहुँच गए है । आज 309 कोरोना पॉज़िटिव ठीक होकर गए है । आज 2 कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति की मृत्यु की खबर है ।

