तहसील बसना के ग्राम आमाभौना, जीराडबरी एवं बिटांगीपाली माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित


महासमुन्द 03 जून / जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने बसना तहसील के ग्राम आमाभौना, जीराडबरी एवं बिटांगीपाली को संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त क्षेत्र के नीचे वर्णित चैहद्दी को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं।

 
ग्राम आमाभौना के उत्तर दिशा में खेत, दक्षिण दिशा में बिहारी पिता चंदन का मकान, पूर्व दिशा में गली एवं पश्चिम दिशा में खेत शामिल है। जीराडबरी के उत्तर दिशा में प्रकाश एवं राजिम का मकान, दक्षिण दिशा में कैलाश का मकान, पूर्व दिशा में सच्चिदानंद का मकान एवं पश्चिम दिशा में खेत तथा ग्राम बिटांगीपाली के उत्तर दिशा में भागवत प्रसाद पाण्डे का मकान, दक्षिण दिशा में कृष्ण कुमार का मकान, पूर्व दिशा में राजकुमार सेन का मकान एवं पश्चिम दिशा राजेश दुबे की बाड़ी व खेत को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन में प्रावधान के अंतर्गत होगी कार्यवाही

 
कटेंनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र मेें घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी। इन सभी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !