जिला के स्वामी आत्मानंद अँग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में विभिन्न पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

रयपुर 10 जून /कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया है।
 
 
रायपुर जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कुरा. धरसींवा,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मानाकैम्प, वि.खं. धरसींवा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, वि.खं. अभनपुर,अ.दे. अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आरंग वि.खं. आरंग,नगर माता बिन्नी बाई सोनकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव, रायपुर, प्रियदर्शनी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा, वि.खं. तिल्दा,पं.आर डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर,बी.पी.पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर और शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह, रायपुर के लिए व्याख्याता प्रधानपाठक, शिक्षक,सहा. शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से 24 जून 2021 शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर के वेवसाईड https://deoraipur.com पर आमंत्रित किया गया हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए deoraipur.com पर देखा जा सकता हैं।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !