गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/राजिम--पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महादेय श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री संतोष महतो , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र के निगरानी गुण्डा बदमाश की चेकिग करते उनके गतिविधियों पर अंकुश लगाने प्रयास किया जा रहा इसी तारतम्य में मुखबिर से सुचना मिला की एक व्यक्ति छोटा कद का पीला रंग का शर्ट पहने हुए फिंगेश्वर रोड तहसील ऑफिस के पीछे सतनामी पारा में तलवार नुमा हथियार हाथ में रखकर लहराते हुए राहगीरों को डरा धमका रहा है की सूचना पर तस्दीक हेतु मुखबिर के बताए स्थान तहसील ऑफिस के पीछे सतनामी पारा राजिम जाकर घेराबंदी कर आरोपी सूरज महिलांगे पिता रितु राम महिलांगे उम्र 25 साल साकिन सतनामी पारा राजिम थाना राजिम जिला गरियाबंद के विरूद्ध गिरुतार कर अपराध क्रमांक 118/2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायमी कर माननीय न्यायालय राजिम पेश कर जेल दाखिल किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, प्रआर 270 रवि लहरे, आर0 435 नोहर सिंह, आर0 373 राकेश टंण्डन, आर0 178 रवीन्द्र गिरी , का विशेष योगदान रहा
गरियाबंद पुलिस की बडी कार्यवाही थाना राजिम में तलवार लहराते दंबगई करने वाले युवक को हथियार के साथ किया गया गिरफ़्तार
जून 07, 2021
Tags

