गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/राजिम--श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महादेय श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री संतोष महतो , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के नेत्तव में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में थाना प्रभारी थाना राजिम के द्वारा कोविड 19 गाईडलाईन का पालन करते हुये
ग्राम परतेवा में रिक्त स्थानो पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में छायादार पीपल, बरगद, आंवला, नीम, जाम , का पौधा रोपण किया गया इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच दुर्गा हीरा लाल साहू , उपसरपंच सुदामा वर्मा , ग्रामीण् अध्यक्ष इंडलु साहु एवं पंच गण् उपस्थित रहे
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, आर0 373 राकेश टंडन ,आर0 435 नोहर सिंह, आर0 178 रवीन्द्र गिरी आर0 228 प्रमोद कुमार यादव का विशेष योगदान रहा

