पौधा तुंहर द्वार अभियान घर तक पहुंचाकर निःशुल्क दिए जा रहे है पौधे व्हाट्स ऐप के माध्यम से 31 जुलाई तक की जा सकती है पौधों की मांग

 



रायपुर 27 जुलाई 2021/ वन विभाग द्वारा ‘‘पौधा तुंहर द्वार‘‘ कार्यक्रम के माध्यम से रायपुर जिले में घर तक पहुंचाकर निःशुल्क पौधे नागरिकों को प्रदाय किए जा रहें है। अभियान के तहत 31 जुलाई तक फोन नं- 75870-11614 पर व्हाटस ऐप के माध्यम से पौधों की मांग की जा सकती है।  इसे https://www.cgforest.com/PDS/forms/registration.aspx/वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। योजना का उदद्ेश्य रायपुर जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को प्रदूषणमुक्त और हरा-भरा बनाना है। 

जिला वनमंडलाधिकार रायपुर श्री विश्वेष कुमार ने बताया कि रायपुर नगर निगम में ‘‘पौधा तुंहर द्वार‘‘ के माध्यम से नागरिकों को पौधे प्रदाय करने के लिए दो विशेष वाहन लगाए गए हैं। इसी तरह बिरगांव नगर निगम शहरी क्षेत्र में 1 वाहन और नया रायपुर में 1 विशेष वाहन की व्यवस्था की गई हंै। 
 अभियान के तहत जहां फलदार वृक्ष जैसे आम, कटहल, जामुन, मुनगा, करौदा, सीता फल, आंवला, बादाम, इमारती आदि एवं छायादार वृक्ष जैसे पीपल, नीम, बरगद, करंज, खम्हार, बैहरा और फूलदार वृक्ष जैसे गुलमोहर, कचनार आदि के पौधे नागरिकों को निःशुल्क प्रदाय किए जा रहें है।

मनरेगा कार्मिकों के दिवंगत होने पर 

उनके आश्रितों को मिलेगा एक लाख रूपए का अनुकंपा अनुदान
 
रायपुर 27 जुलाई 2021/मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्मिक की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को एक लाख रूपए का अनुकम्पा अनुदान प्रदान किया जाएगा। 
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी मनरेगा संचालन मार्गदर्शिका (MGNREGA Operational Guidelines-2013) में दिए गए निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2019 में जारी परिपत्र के अनुसार महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कार्यरत रहे ऐसे दिवंगत दैनिक वेतन भोगी या सीधी भर्ती से संविदा पर नियुक्त कर्मचारी (सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छोड़कर) जिनकी निरंतर दो वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी हो, उनके आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को एकमुश्त राशि एक लाख रूपए ’अनुकम्पा अनुदान’ के रूप में दिए जाने का प्रावधान है।

मनरेगा आयुक्त द्वारा जारी परिपत्र में कहा है कि इन निर्देशों के परिपालन में मनरेगा के अंतर्गत नियुक्त एवं दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को योजना के प्रशासनिक मद से अनुकम्पा अनुदान के रूप में एक लाख रूपए की एकमुश्त राशि का भुगतान किया जा सकता है। 




स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय

संविदा पदों के लिए 30 एवं 31 जुलाई को लिखित परीक्षा होगी

रायपुर 27 जुलाई 2021/स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जिला रायपुर द्वारा संचालित 9 विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा पदों की लिखित परीक्षा आगामी 30 एवं 31 जुलाई को निर्धारित 15 परीक्षा केन्द्रों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेन्सिग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा संचालन के लिए श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी परीक्षा शाखा को नोडल अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।



फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जिले में चलाया गया अभियान

निर्धारित लक्ष्य के 81 प्रतिशत से अधिक लोगों ने
 किया सामूहिक दवा सेवन

रायपुर 27 जुलाई 2021/राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लिंफेटिक फाइलेरिया उन्मूलन एवं कृमि मुक्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन अभियान 19 जुलाई से 24 जुलाई तक चलाया गया। अभियान अंतर्गत रायपुर जिले के 24 लाख 16 हजार 826 व्यक्तियों को दवा खाने योग्य चिन्हाकित किया गया है, जिसमें से 19 लाख 66 हजार 597 व्यक्तियों को 24 जुलाई तक दवा खिलाई जा चुकी है, जो कि लक्ष्य केे 81 प्रतिशत से अधिक है।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई तक अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत चिन्हांकित 2,70,764 व्यक्तियों में से 2,49,700 व्यक्तियों को दवा खिलाई गई। इसी प्रकार आरंग विकासखंड के अंतर्गत चिन्हांकित 3,51,739 में से 3,30,555 व्यक्तियों, तिल्दा विकासखंड अंतर्गत चिन्हांकित 2,66,366 व्यक्तियों में से 2,61,517 व्यक्तियों को तथा धरसीवां विकासखंड अंतर्गत चिन्हांकित 2,24,436 व्यक्तियों में से 1,69,587 व्यक्तियों को दवा खिलाई गई।

इसी तरह रायपुर नगरीय क्षेत्र के चिन्हांकित 12,00,567 व्यक्तियों में से 8,49,985 व्यक्तियों को तथा बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 1,02,954 चिन्हांकित व्यक्तियों में से कुछ अन्य व्यक्तियों सहित अधिक 1,05,253 व्यक्तियों को दवा खिलाई गई।

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विमल किशोर राय ने एम.डी.ए प्रोग्राम एवं लिम्फेटिक फाईलेरिसिस के बारे में बताया कि यह एक परजीवी के द्वारा होने वाला रोग है। समुदाय में दवा खाने योग्य प्रत्येक व्यक्ति यदि डी.ई.सी. अल्बेन्डाजॉल की एकल खुराक एम.डी.ए. में खा लेता है, तो उसके रक्त में उपस्थित माईक्रोफाईलेरिया नष्ट हो जाते है। इससे आगे संक्रमण नहीं होगा साथ लगातार 5-6 वर्षों तक एम.डी.ए. के दौरान एकल खुराक खाने के बाद आने वाली पीढी को फाईलेरिया से मुक्त कर सकते हैं। 



रायपुर जिले में अब तक 444.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर 27 जुलाई 2021/ मानसून सत्र के दौरान कल रायपुर जिले के सभी विकासखंडो में वर्षा हुई। कल रायपुर तहसील में 31.3 मि.मी., आरंग तहसील में 22.6 मि.मी., अभनपुर में 8.3 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 6.2 मि.मी, तिल्दा में 30.3 मि.मी, खरोरा में 47.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह औसत रूप से कल जिले में 24.4 मि.मी की बारिश दर्ज की गई। इस अब तक जिले में 444.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो 10 वर्षो की औसत बारिश 446.3 मि.मी का 99.6 प्रतिशत् है। उल्लेखनीय है कि जिले में औसत रूप से वार्षिक वर्षा 1116.6 मि.मी. है।

कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 555.7 मि.मी., आरंग तहसील में 256.0 मि.मी., अभनपुर में 368.8 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 571.9 मि.मी, तिल्दा में 416.3 मि.मी, खरोरा में 497.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !