आपके द्वार आयुष्मान अभियानः पात्र हितग्राही च्वाॅइस सेंटरों पर 31 अगस्त तक निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं



लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए का निःशुल्क ईलाज करने का अधिकार

महासमुंद 27 जुलाई 2021/ महासमुन्द जिले में ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान का आयोजन 01 मार्च 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक किया गया था। राज्य २ाासन के निर्देशानुसार यह अभियान अब पुनः लोक सुविधा केन्द्र (च्वाॅइस सेंटरों) में पात्र हितग्राहियों के पंजीयन की तिथि में बढ़ोतरी की गयी है। अब हितग्राहियों का पंजीयन च्वाॅइस सेंटरों में 31 अगस्त 2021 तक किया जायेगा। इस अभियान के तहत् प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों का लोक सुविधा केन्द्रों में निः शुल्क पंजीयन किया जा रहा है।

 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिन हितग्राहीयों ने पूर्व में जिस लोक सेवा केन्द्र में अपना पंजीयन कराया है, वहीं से पुनः बायोमेट्रिक आॅथेंटीकेशन उपरांत प्लास्टिक आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेगें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत समाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 की चयनित श्रेणियों में सूचीबध्द परिवारों को प्रति वर्ष 05 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाने का प्रावधान है। साथ ही राज्य शासन द्वारा संचालित डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का संचालन राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी राशनकार्ड के आधार पर किया जा रहा है। जिसमें अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को रू. 5 लाख तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को रू. 50 हजार तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

 
जिला चिकित्सा एवं स्वाास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये अपना राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड/शासकीय फोटो पहचान पत्र लेकर नजदीक के लोक सुविधा केन्द्र में जाये और पंजीयन कराकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनायें। लोक सुविधा केन्द्र में जाने के दौरान केन्द्र व राज्य शासन के द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क करें।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !