डिजी पे के माध्यम से अब तक 5 करोड़ 35 लाख से ज्यादा राशि का किया गया भुगतान


 

सी.एस.सी. राज्य प्रभारी ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात

महासमुन्द। काॅमन सर्विस सेंटर के राज्य प्रभारी मदन मोहन राउत आज कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात की राउत ने काॅमन सर्विस सेंटर के तहत् दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्हांेने बताया सी.एस.सी. केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने एवं वितरण का कार्य प्रारंभ होने की जानकारी दी गई। राज्य प्रभारी सी.एस.सी. ने बताया कि सी.एस.सी. डिजी पे के माध्यम से पेंशन तथा विभिन्न योजनाओं का भुगतान ग्राम स्तर पर वी.एल.ई. के माध्यम से किया जा रहा है। उन्हांेने कलेक्टर को बताया कि गत् माह डिजी पे के माध्यम से जिले में 457 वी.एल.ई. के द्वारा हितग्राहियों को कुल 5,35,53,250 (पांच करोड़ पैंतीस लाख तिरपन हजार दो सौ पचास रूपए) राशि का भुगतान किया गया जिससे महासमुन्द जिला राज्य में प्रथम स्थान पर था।
 
राज्य प्रभारी सी.एस.सी. ने कलेक्टर को बताया कि जिले में अब तक फसल बीमा योजना के अंतर्गत सी.एस.सी. के द्वारा वर्तमान तिथि तक 4,400 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। पंजीयन का यह कार्य आगामी 31 जुलाई तक निरंतर चलेगा। पंजीयन में महासमुन्द जिले का तीसरा स्थान है। महासमुन्द में सी.एस.सी. के माध्यम से आधार सेवा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें नवीन आधार पंजीयन तथा सुधार का कार्य किया जा रहा है। सी.एस.सी. के अंतर्गत जिले में 663 ग्रामीण स्तर पर वी.एल.ई. (ग्रामीण स्तर उद्यमी) कार्य कर रहे हैं, जिनके द्वारा गांव में केन्द्र व राज्य स्तर के विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ दिया जा रहा है, ग्रामीणों को योजनाओं में पंजीयन कराने, जानकारी प्राप्त करने अथवा विभिन्न योजनओं में भुगतान प्राप्त करने के लिये विकासखंड या जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं हो रही है। जिले में सी.एस.सी. (कॉमन सर्विस केन्द्र) का संचालन कर हजारों युवाओं को रोजगार का सुअवसर प्राप्त हुआ है जिसमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। चर्चा के दौरान ई-जिला प्रबंधक भूपेन्द्र अंबिलकर, सी.एस.सी. जिला समन्वयक श्री श्यामल शर्मा उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !