गुप्त चैम्बर, सिनटैक्स टंकी, सब्जियों, पशु आहार, पत्ता गोभी व आलू के बीच गांजा की तस्करी पकडाने के बाद अब नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल के बीच छुपाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी।

 ➡️ महिन्द्रा बोलेरो पीकअप में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी     करते बिहार के 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

➡️ दोनो आरोपियों से 700 किलो ग्राम गांजा कीमती 01 करोड़ 40     लाख व  महिन्द्रा पिकअप व 02 नग मोबाईल जुमला कीमती     1,43,08,000/- रूपये     जप्त ।
 

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ के निर्देशानुसार व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल द्वारा समस्त थाना/चैकी प्रभारियों कोे अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया व प्रायः यह देखने में आ रहा है कि अवैध पदार्थ गांजा के तस्करों द्वारा हर बार तस्करी के तरिकों को बदल बदल तस्करी कर रहें है। हाॅल ही में गुप्त चैम्बर, सब्जियों के बीच, सिन्टेक टंकी के भीतर, पशु आहार के बीच छुपा-छुपा कर तस्करी कर रहे, आरोपियों को पकडा गया है जिस पर महासमुन्द पुलिस तस्करों के हर पैतरों पर नजर रख बाॅडर में स्थित  सभी थाना/चैकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि इसी दौरान दिनांक 20.07.2021 को पिथौरा चैक बागबाहरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच एक वाहन महिंद्रा पीकअप क्रमांक JH 01 BG 5116 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 पिथौरा चैक बागबाहरा पर रोका गया। वाहन में वाहन चालक सहित 02 व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम (01.) छोटेलाल यादव पिता रामबचन यादव उम्र 28 साल साकिन भगवतपुर थाना चांदी जिला भोजपुर (बिहार) (02.) रविन्द्र  तिवारी पिता स्व. भगवान तिवारी उम्र 52 साल साकिन कुसुम्ही पोस्ट जमोडी थाना तरारी जिला भोजपुर (बिहार) के  यह वाहन ओडिसा से आरा बिहार की ओर जा रही थी आरा बिहार जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। थाना बागबाहरा पुलिस की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली तब वाहन के पीछे डाले में त्रिपाल के नीचे नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल भरा हुआ मिला। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। पीछे डाला में त्रिपाल से ढक कर नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल के नीचे भूरे रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 70 पैकेट 01-01 पैकेट 01 किलो ग्राम के कुल वजनी 700 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जैसा भरा हुआ मिला आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 70 पैकेट में कुल 07 क्विटंल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी छक्च्ै एक्ट के तहत थाना बागबाहरा  में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक सिध्देश्वर प्रताप सिंह, थाना प्रभारी उनि स्वराज त्रिपाठी, प्रआर ललित पटेल, आर. एकलब्यं बैस, मेहत्तर साहू, हरीश साहू, मुकेश बेहरा, भुपेन्द्र चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:-

01 .     छोटेलाल यादव पिता रामबचन यादव उम्र 29 साल साकिन भगवतपुर थाना चांदी जिला     भोजपुर (बिहार)

02.     रविन्द्र  तिवारी पिता स्व. भगवान तिवारी उम्र 52 साल साकिन कुसुम्ही पोस्ट जमोडी     थाना तरारी जिला भोजपुर (बिहार)

जप्त सम्पत्ती:-

01.     70 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 700 ज्ञण्हण् कीमती  करीबन     1,40,000,00 रूपये (एक करोड़ चालीस लाख रूपये)

*02. गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा पिकअप क्रमांक JH 01 BG 5116 कीमती करीबन     3,00,000 रूपये    *
03.    नगदी रकम 6000 रूपये
04.     दो नग की-पेड मोबाइल कीमती 2000 रूपये

कुल जुमला कीमती 1,43,08,000/- रूपये (एक करोड़ त्रिलालिश लाख आठ हजार रुपए)

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !