कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने परिसर में खाली पड़े भवन में अन्य शाखाओं को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र पहंुचकर ई-स्टाम्प की जानकारी ली। लोक सेवा केन्द्र से दी जा रही सुविधाओं के बारें में पूछा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सप्ताह में पटवारियों की बैठक अवश्य करें और सप्ताह में किए गए काम के बारें में ब्यौरा लें। कलेक्टर ने राजस्व के प्रकरणों के निराकरण पूरी गम्भीरता के साथ निपटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे-छोटे काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े ऐसी व्यवस्था करें। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई पर भी जोर दिया। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में प्रक्रियाधीन राजस्व प्रकरणों के निराकरण के बारें में भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने किया कार्यालय तहसील बागबाहरा का औचक निरीक्षण
जुलाई 14, 2021
पारित अवार्ड रिकाॅर्ड दुरूस्त ना होने पर नाराजगी व्यक्त की
कलेक्टर ने तहसील न्यायालय के प्रक्रियाधीन राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली
Tags

