अपर कलेक्टर नायक को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

 


महासमुन्द 31 जुलाई 2021/ महासमुंद में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व अपर कलेक्टर जोगेंद्र नायक को आज सेवा निवृत्त (अर्द्धवार्षिकी पूर्ण) होने पर जिला कार्यालय परिवार द्वारा उन्हें आज शनिवार कलेक्टर सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर  डोमन सिंह ने शाॅल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर नायक के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात अब अपने परिवार एवं समाज को भरपूर समय देंगे। नायक ने अपने 39 वर्ष की शासकीय सेवा के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य किया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया।

   संयुक्त कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि उन्होंने कोविड को मात दी और कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जैसे कार्यों में भी अपर कलेक्टर का महती भूमिका रही है। 

स्वस्थ्य जीवन की कामना की। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, सुश्री पूजा बंसल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने संबोधन किया। अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक ने अपने 39 वर्ष के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी और संचालन डीपीओ श्री रेखराज शर्मा ने किया।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !