छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दुलीकेशन साहू की सौंपी गई पिथौरा


पिथौरा /छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण साहू की अनुशंसा से युवा भाजपा नेता दुलीकेशन साहू क समाज के प्रति वचनबद्धता, कर्मठता एवं जागरूकता को देखते हुए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुलीकेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हीरा साहू, नवीन साहू, किशोर साहू, अजय साहू, डीगम साहू, पवन साहू, मोहन साहू, राम प्रसाद साहू के साथ-साथ साहू समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। वही संघ के द्वारा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपें जाने पर श्री साहू ने कहा कि समाज ने जो मेरे ऊपर अपना विश्वास जताया है उसे मैं सदैव अक्षुण्ण रखूंगा। साथ ही भविष्य में संघ के द्वारा सौपें जाने वाले समस्त दायित्वों व कार्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !