मुख्यमंत्री की लोकवाणी सुनने लोगों में रहती है जिज्ञासा : महापौर एजाज ढेबर

रायपुर, 11 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के लिए लोगों में जिज्ञासा रहती है। यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। इससे कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो के साथ ही समसामयिक जानकारी सीधे मुख्यमंत्री से आमजनता को सुनने को मिलती है। लोकवाणी के 19वीं कड़ी में महत्वपूर्ण विकास कार्यो की जानकारी मिली। यह बात रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम गार्डन में आयोजित लोकवाणी प्रसारण कार्यक्रम सुनने के बाद कही। महापौर के साथ एल्डर मेन श्री अफरोज खान एवं श्री नम्मू खान भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री की आज प्रसारित रेडियो वार्ता नासिर खान, विजय, कल्पना सागर, निक्की खान, देवकी, निखत कुरैशी, ईश्वरी पटेल, सत्या महानंद, निधि भट्ट, विनय ओझा, रियाजउद्दीन, चंदन दीप सहित अनेक लोगों ने बड़े उत्साह से लोकवाणी सुना। सभी श्रोताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई अनेक जानकारी जैसे विकास कार्यो में डीएमएफ राशि का उपयोग, 16 हजार करोड़ रूपए की लागत से सड़कों-पुल-पुलियों का निर्माण, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और बिस्तरों की संख्या में वृद्धि, कोरोना काल में भी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए विकास कार्य करने, अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने, प्राकृतिक संसाधनों को लोगों के आय का जरिया बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, कोरोना से मृत शिक्षकों के बच्चों के लिए महतारी दुलार योजना आदि की तारीफ की।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !