शहीद नोहर सिंह ठाकुर हायर सेकंडरी विद्यालय छिबर्रा के प्रांगण में पौधारोपण का आयोजन किया गया
आज शहीद नोहर सिंह ठाकुर शाला परिसर छिबर्रा में शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर के अध्यक्षता एवं प्रचार्य रामकुमार नायक के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वही सभी छात्र छात्राओं ने एक एक पौधा लगा कर संरक्षण का जिम्मा लिया साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक एवं अतिथि गण ने भी पौधा रोपण कर संरक्षण का जिम्मा लिया कार्यक्रम के दौरान
शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर ने कहा हमें छायादार और फलदार वृक्ष लगाने चाहिए। पौधों में जीवन है यह मानकर हमें उनकी पुत्र और मित्र की भांति देखभाल करनी चाहिए मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है ,उन्होंने यह भी कहा वृक्ष के कटने से पक्षियों का चहचहाना भी कम होता जा रहा है, पक्षी प्राकृतिक संतुलन स्थिर रखने में प्रमुख कारक है परंतु वृक्षों की कटाई से तो वो भी अब कम ही दिखने लगे हैं ,वन तापमान को सामान्य बनाने में सहायक एवं भूमि को बंजर होने से रोकता है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाले मानव सूखी व स्वस्थ्य बना रहे तो हमें पेड़ पौधों की रक्षा तथा नव पौधरोपण पर ध्यान देना चाहिए जिससे कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके
विद्यालय प्रचार्य राम कुमार नायक ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो।
वही आज विशेष रूप से गायत्री यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान 2021 का प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर ,उप सरपंच देवसिंह मारकण्डेय, पंच गायत्री यादव , प्राचार्य राम कुमार नायक , संकुल समन्वयक राजेन्द्र मारकण्डेय, शिक्षक आर के नन्द, विनोद कुमार खलको ,खेम प्रसाद पटेल,भानुमति साहु , बबिता पटेल ,कृष्णा राजपूत ,रोवर टेक राम ,लखन दीवान ,सुभाष दीवान, कुश कुमार ,टीकम पटेल, चुनेश्वर निर्मलकर , गाइड नमिता धीवर, मुस्कान वर्मा, चन्द्रिका एंव छात्र छात्राऐं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जुलाई 15, 2021
Tags


