छत्तीसगढ़ सेवा न्युज
मकरध्वज प्रधान
मैनपुर, गरियाबंद
पक्की सड़क मार्ग में बने पुलिया के टूटने से शोभा व करेली के ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही दिक्कते ।
मैनपुर-राजापडाव (मैनपुर) ग्राम पंचायत शोभा के आश्रित करेली में प्रधानमंत्री मार्ग न बनने के पूर्व ग्राम पंचायत शोभा के द्वारा लगभग 7 वर्ष पहले पुल निर्माण कार्य किया गया था,जिससे ग्रामीणों के आवाजाही में सारि दिक्कते दूर हो गई थी लेकिन वर्ष भरने को है बारिश का मौसम है पुल के बीचों बीच दरार हो कर ढह गई हैं काफी पुरानी होने के कारण सरिया दिखाई देने लगा है जिसमें लोग हादसें के शिकार हो रहे है दोपहिया वाहनों को तक पार करना मुश्किल हो गया है ट्रैक्टर चालक अपनी जान जोखिम में डाल कर पार करते हैं,रात्रिकालीन आवाजाही करने वालो को भारी मसक्कत करनी पड़ती है जिसके चलते चालक आये दिन हादसें के शिकार हो जाते है इस पुल निर्माण हेतु जिम्मेदारो ने भी कोई उचित पहल नही कर रहे,किसानों को खाद बीज,दवाई व राशन पानी इसी सड़क से होकर जाता है ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच श्रीमती रमुला बाई मरकाम ने कहा कि- उनके द्वारा जानकारी दी गई है एक माह पहले पुलिया निर्माण हेतु फाइल बना कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम को दिया गया है स्वीकृति होते ही कार्य प्रारंम्भ की जाएंगी। पुलिया निर्माण को लेकर वरिष्ट जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि- "उक्त छतिग्रस्त पुलिया को नव निर्माण कराई जाएगी जिसके लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति मेरे द्वारा कराया गया हैं"
हादसे को निमंत्रण दे रही शोभा व करेली की टूटी हुई पुलिया।
जुलाई 11, 2021
Tags

