सभी पाॅचों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में होगा लैबों का उन्नयन कलेक्टर ने एक करोड़ 12 लाख रूपए की दी स्वीकृति

 



महासमुन्द 06 अगस्त / छत्तीसगढ़ में लोगों के अच्छी सेेहत के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्राथमिकताओं मंे से एक है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जिले के सभी पाँचो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और तुमगाॅव में लैबों का हमर लैब के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने हमर लैब के लिए एक करोड़ 12 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।  इस राशि से लैबों के लिए अतिरिक्त कक्ष, 

आधुनकि जाॅच उपकरण के साथ अन्य सामग्री क्रय की जाएगी। जिले के सीएससी में मरीजों के गम्भीर बीमारी के लिए आधुनिक लैब की जरूरत महसूस की जाती रही है। जिले के विधायक सर्वश्री विनोद चंद्राकर, महासमुंद, द्वारिकाधीश यादव, खल्लारी, श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह बसना और श्री किस्मत लाल नंद सरायपाली द्वारा जिले के पाॅचों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हमर लैब स्थापित करने की माॅग शासन से की थी। सरकार द्वारा उनकी माँग जरूरत को देखते हुए हमर लैब बनाने की सहमति प्रदान की गई हैं। इसके लिए विधायकों द्वारा अपनी-अपनी विधायक निधि से राशि भी स्वीकृत कर दी है।

 
महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के पाॅचों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हमर लैब बनाने के लिए कुल एक करोड़ 12 लाख रूपए की राशि स्वीकृति दी गई है। इस राशि से हमर लैब की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जरूरतमंद मरीजों को खून, यूरीन, बलगम सहित अन्य प्रकार की जाॅच की सुविधा मिलेगी। हमर लैब खुल जाने से जरूरतमंद मरीजों को टेस्ट कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !