आवेदन की समय-सीमा में वृद्धि 20 अगस्त तक तक कर सकते है आवेदन



महासमुंद 02 जुलाई / अनुविभाग सरायपाली के अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। ग्राम पंचायत गढ़पटनी, खेमड़ा, मोहका, दुधीपाली, बनडबरी, नौगेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन के लिए आवेदन मंगाए गए थे। आवेदन कम प्राप्त होने के कारण आवेदन की समय-सीमा में वृद्धि की गयी है। इन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणली के तहत पंजीकृत वृत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देश्य सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियांे, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक है। 

 

उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ 20 अगस्त 2021 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सरायपाली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते है। नवाीन शासकीय उचित मूल्य दुकान की आबंटन की कार्रवाई छत्तीगसढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !