मुख्यपृष्ठ महासमुन्द महासमुंद : 35 चयनित शिक्षकों के अलग-अलग पदस्थापना आदेश जारी महासमुंद : 35 चयनित शिक्षकों के अलग-अलग पदस्थापना आदेश जारी Editor - chhattisgarh seva अगस्त 30, 2021 महासमुंद : जिला महासमुन्द से सहायक शिक्षक, विषय-विज्ञान (ई-संवर्ग)- 12 पद, सहायक शिक्षक, विषय-विज्ञान (टी-संवर्ग)- 07 पद, सहायक शिक्षक, अंग्रेजी माध्यम (कला समूह) ई-संवर्ग-02 पद, सहायक शिक्षक, अंग्रेजी माध्यम (विज्ञान समूह) ई-संवर्ग-01 पद एवं सहायक शिक्षक,विज्ञान (प्रयोगशाला) ई-संवर्ग-13 पद, कुल-35 अभ्यर्थी पात्र पाये गये है। चयनित अभ्यर्थियों की पदांकन शिक्षक विहीन/एकल शिक्षकीय शालाओं में प्राथमिकता देते हुए आदेश पृथक-पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेज दी गई है। सहायक संचालक स्कूल शिक्षा हिमांशु भारती ने बताया कि पदांकित शाला की सूची http://eduportal.cg.nic.in में देखा जा सकता है। पदांकित शालाओं में कार्यभार ग्रहण की अंतिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित है। बतादें कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, रायपुर माह मार्च 2019 के अनुक्रम में आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर 9 मार्च 2019 के अनुसार विज्ञापित पदो के विरूध्द रिक्त पद की पूर्ति हेतु आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थें। Tags महासमुन्द Facebook Twitter Whatsapp और नया पुराने