बुन्देली (पिथौरा) बरसात के दिनों में घर के बाहर चिलचिलाती धूप और घर के अंदर लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है । गर्मी के कारण रात के समय लोग सो नहीं पा रहे हैं।
पिथौरा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम बुंदेली में लो वोल्टेज की समस्या से लोग बेहाल हैं। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण कूलर, फ्रिज, टीवी, पंखे आदि लो वोल्टेज के कारण शोपीस नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण घर के उपकरण बेजान हो गए हैं।लो वोल्टेज के कारण ग्रामीण कंडील (लालटेन)का उपयोग करने मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लो वोल्टेज की समस्या को जल्द ही दूर करने की बात कही है। ग्रामीण तथा किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार और विभागीय अधिकारियों पर रोष प्रकट की हैं।इन्हें किसानों एवं ग्रामीणों तथा छात्रों की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। पिछले 2 से 3 दिन से ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्याओं को झेल रहे है। पहाड़ी इलाको में जंगली जानवर व विषैले जीव जंतुओं का खतरा होता है। ऐसे में अगर बिजली की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़े तो जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
नागरिक पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं
लो वोल्टेज व बिजली की आंख मिचौली खेल के कारण नल-जल योजनाओं के अंतर्गत पीने के पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रहे हैं , ग्राम पंचायत में नलजल योजना भी ठप्प पड़ी है अगर पीने का पानी की सप्लाई ठीक से नहीं होगा तो नागरिकों का क्या हाल होगा....
गांव में भी लो वोल्टेज व अघोषित बिजली आपूर्ति के कारण कुलर, पंखा,फ्रिज, टीवी बेजान हो गए है। ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस, मच्छर के कारण रात को सो नहीं पा रहे हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति व लो वोल्टेज से लोगों का जीना हराम हो गया है।
जल ही जीवन है

