मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जुड़ें, लाभान्वित हितग्राहियों से की बातचीत



महासमुंद जिले में विश्व आदिवासी दिवस पर हितग्राहियों को मिला वनाधिकार मान्यता पत्र

    महासमुंद 9 अगस्त 2021/  विश्व आदिवासी दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी जिले के सर्व आदिवासी समाज ने अलग-अलग ब्लॉक में कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आदिशक्ति बड़ादेव सहित आदिवासियों के प्राचीन देवी-देवताओं की पूजा अराधना के बाद आदिवासी समाज ने तीर-धनुष, बाजे-गाजे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ।

 
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलांे से जुड़ें। उन्होंने पारम्परिक रीति-रिवाज से बूढ़ादेव, माॅ दंतेश्वरी सहित शहीद वीर नारायण सिंह की पूजा-अर्चना पारम्परिक तरीके से की। वीरनारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने ट्राइबल एटलस पुस्तिका सहित  विभागीय योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का विमोचन किया। प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित और चेक सौंपे। वहीं उन्होंने धमतरी के नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित संसदीय सचिव एवं विधायकगण उपस्थित थे।

 
    महासमुंद जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट के सीजी स्वान कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक श्री विनोद चंद्राकर, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री पूजा बंसल ने महासमुंद विकासखंड सहित बागबाहरा एवं पिथौरा ब्लॉक के वनाधिकार हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र सौंपा। इनमें पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम लोहराकोट के श्री अंजोर सिंह बरिहा, महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम रामपुर के श्री मेहत्तर, श्री मुकुन्द, डुमरपाली के श्री जयसिंग एवं श्रीमती लखनी इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम अनवरपुर के श्री तीजराम, श्रीमती सुखबती, श्री बिसौहा, श्रीमती पिराबाई एवं श्रीमती बिसाहिन शामिल है।

 
सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में पात्र हितग्राहियों को अब तक 9070 व्यक्तिगत वनाधिकार प्रमाण पत्र वितरण किया जा चुका है, जिसका रकबा 6064.755 हेक्टेयर का है। इसी तरह 311 सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है, जिसका कुल रकबा 21894.954 हेक्टेयर एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत् 54 पात्र हितग्राहियों को 14538.711 हेक्टेयर का प्रमाण पत्र वितरण किया गया है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !