महासमुंद जल परीक्षण प्रयोगशाला को एनएबीएल से मिली मान्यता




महासमुंद : जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत संचालित जल परीक्षण प्रयोगशाला को राष्ट्रीय परीक्षण और अंश शोधन प्रयोगशाला सत्यापन बोर्ड एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) ने मान्यता दी गयी है। महासमुन्द कलेक्टर डोमन सिंह को कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एस.एस. धकाते ने उक्त जानकारी के साथ-साथ मान्यता पत्र भी सौंपा। कलेक्टर सिंह ने इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अब जिले के आम नागरिक जल परीक्षण करा सकते हैं। जिससे जल परीक्षण परिणाम में परिशुद्धता मिलेगी। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार ठाकुर, उप अभियंता एस.एस. लोधी और केमिस्ट अजय कुमार प्रजापति मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10वॉ नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) मान्यता प्राप्त जल परीक्षण प्रयोगशाला है। यह प्रयोगशाला कार्यालय कलेक्टर परिसर के पास संचालित है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !