अधिकारी-कर्मचारी लेंगे आज सद्भावना दिवस की शपथ

सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी 19 अगस्त को अपरान्ह 4.30 बजे सद्भावना दिवस की शपथ लेंगे। उक्त निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों के सचिवों, अध्यक्ष राजस्व मंडल, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। 

 

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अगस्त को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस की शपथ का कार्यक्रम 19 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालयों में अपरान्ह 4.30 बजे आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !