महासमुन्द कलेक्टर ने ली स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की बैठक

महासमुन्द 03 अगस्त / कलेक्टर डोमन सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की प्रारम्भिक तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए गत वर्ष की तरह मनाया जाएगा। इसमें विशेष तौर पर सावधानी बरतते हुए तैयारी करें। उन्होंने कहा राज्य शासन से समारोह के आयोजन के संबंध में जैसे ही नए दिशा-निर्देश आयेंगे उसके हिसाब से आयोजन और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी जाएगी। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सामारोह में भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय सुनिश्चित किए जाए। स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह प्रातः 09ः00 बजे शुरू होंगे। कार्यक्रम मिनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, प्रभारी अपर कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को माॅस्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। जिले के अन्य कार्यलयों में ध्वजारोहण प्रातः 08ः00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाए ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में उपस्थित हो सकें। 

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे उत्कर्ष कार्य करने वाले अपने अधिकारी-कर्मचारी के नाम 10 अगस्त से पहले कार्यालय कलेक्टर में भेज दें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को रात्रि में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के स्मारकों में रोशनी करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झण्डों पर प्लास्टिक का उपयोग ना किया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !