नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
Editor -
chhattisgarh seva
अगस्त 07, 2021
नई
दिल्ली. भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज
चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वह देश के लिए व्यक्तिगत
स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले एथलीट बन गए हैं. नीरज ने अपने दूसरे प्रयास
में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में
गोल्ड मेडल हासिल
किया है. नीरज
ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ
दूरी तय करते
हुए गोल्ड पर
कब्जा किया. क्वालिफिकेशन
राउंड में भी
नीरज अपने ग्रुप
में टॉप पर
रहे थे. बता
दें कि 2008 बीजिंग
ओलंपिक के बाद
ये भारत का
पहला गोल्ड मेडल
है.