बीती रात झलप में पैदल चलते आ रहे एक भूखे प्यासे मजदूरों के समूह को झलप के कुछ युवाओं ने भोजन करवाकर गंतव्य तक जाने के लिए 3000 देकर गाड़ी करके बागबाहरा रेलवे स्टेशन तक पहुचा कर मानवता का परिचय दिया।
पिथौरा के तरफ से झलप पैदल पहुँचे 8 पुरुष,7 महिला व 4 बच्चों के एक मजदूरों के समूह ने झलप में कुछ लोगो से खाना मांगा,जिस पर झलप के कुछ युवाओं ने तत्काल सभी मजदूरों के लिए खाना की व्यवस्था किया।मजदूरों से पूछने पर उन्होंने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र के है और मजदूरी करने बरगढ़ गए थे, उनके पास आने जाने व खाने के लिए पैसा नही था,इस कारण पैदल भूखे प्यासे चल रहे थे, उनकी बात सुनकर युवाओं ने खाना के साथ साथ 3000 नगद देकर बागबाहरा रेलवे स्टेशन तक गाड़ी की व्यवस्था भी की।

