च्वाइस सेंटरों में बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड ‘आपके द्वार आयुष्मान‘ अभियान के तहत 30 सितंबर तक बनाए जाएंगे निशुल्क कार्ड

च्वाइस सेंटरों में बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड

‘आपके द्वार आयुष्मान‘ अभियान के तहत 30 सितंबर तक 
बनाए जाएंगे निशुल्क कार्ड

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर किया जा सकता है संपर्क

  आपके द्वार आयुष्मान‘ अभियान 2.0 के तहत् रायपुर जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित च्चोंईस सेंटरों में योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निःशुल्क 30 सितम्बर तक किया जा रहा हैं। 
 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को  5 लाख रूपये एवं शेष पात्र परिवारों को डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत ऐसे परिवार पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
 

  स्वास्थ्य विभाग रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान 2.0 के तहत् आयुष्मान कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 हैं।
 

आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जावेगा। अतः परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के निजी चॉईस सेंटर में जाकर निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 या निकटतम् स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यलय मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर में प्राप्त किया जा सकता है।
 
30 सितम्बर तक निःशुल्क पंजीयन कराकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवायें

महासमुंद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खुबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 15 से 30 सितंबर के दौरान् राज्य में आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान् योजनांतर्गत् सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने, योजनांतर्गत् निःशुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं योजनांतर्गत् लाभ प्रदान करने को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे ने जिले के लोगों से अपील है, कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये अपना राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड/शासकीय फोटो पहचान पत्र लेकर नजदीक के लोक सुविधा केंद्र में जाए और 30 सितम्बर 2021 तक निःशुल्क पंजीयन कराकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवायें। योजना संबंधी जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 
पखवाड़ा के प्रत्येक दिन हर विकासखण्ड में शासकीय एवं निजी अस्पताल, वैक्सिनेशन सेंटर इत्यादि में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों में लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं योजना का प्रचार-प्रसार किया जाना है। समस्त पंजीकृत अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति  (ओ.पी.डी. या भर्ती मरीज़) का आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !