विशेष लेख : गरियाबंद : उद्योग स्थापना की ओर जिले की बढ़ते कदम
सितंबर 02, 2021
मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल द्वारा
नई औद्योगिक नीति
अंतर्गत राज्य में फूड
पार्क से स्थानीय
रोजगार और ग्रामीण
अर्थव्यवस्था को मजबूत
बनाने कार्य योजना
बनाया गया है।
गरियाबंद जिले में
प्रत्येक विकासखण्ड में एक
फूड पार्क स्थापना
करने की योजना
है। इस प्रकार
गरियाबंद जिले ने
भी फूड पार्क
स्थापना की ओर
अपनी कदम बढ़ाया
है। कलेक्टर श्री
निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन
में जिले में
पहली फूड पार्क
के लिए ग्राम
सुरसाबांधा में 15.15 हेक्टेयर भूमि
उद्योग विभाग को आबंटित
कर दिया गया
है। छत्तीसगढ़ स्टेट
इंण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड,
रायपुर द्वारा नवीन फूडपार्क
की स्थापना एवं
अधोसंरचना विकास हेतु भूमि
उद्योग विभाग द्वारा हस्तांतरित
किया जा चुका
है। उक्त भूमि
के अधोसंरचना विकास
होने के उपरांन्त
खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों
की स्थापना हेतु
उद्यमियों को भूमि
उपलब्ध कराई जावेगी।
Tags
