लोचन चौहान-स्टेट हेड( छत्तीसगढ़ सेवा)
7441148115
पिथौरा, समीप की बया पुलिस चौकी के तहत ग्राम दलदली की महिलाओं ने चौकी प्रभारी द्वारा घर मे घुस कर उनसे अभद्रता का आरोप लगाया है।इन महलओ ने अपने परिवार के पुरुष सदस्यों को घर मे रखे दो लीटर महुआ शराब में पानी मिलाकर उसे 40 और 50 लीटर बना कर उन्हें 34(2)का मामला बनाकर जेल भेजने का आरोप लगता एक आवेदन एस पी बलौदाबाजार को देकर मामले की। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम दलदली की महिला पवनमती पटेल,सेतबाई ,सरोती, मनोज बाई ओगरे एवम बुधियारिन के हस्ताक्षर से sp बलौदाबाजार को की गई शिकायत में लिखा गया है कि दिनांक 01.09.2021 को बया चौक प्रभारी टान्डेकर के द्वारा सुबह 7:50 से 8 बजे के बीच में ग्राम दलदली के ननकीदाऊ पटेल पिता बूढाराम पटेल एवं कन्हैया पिता कुमार ओगरे के घर रेड डाला गया लेकिन प्रभारी को इन दोनों घरों से सिर्फ दो-दो लीटर की महुआ का शराब मिला।लेकिन चौकी प्रभारी टान्डेकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज किया और महिलाओं को बोला कि तुम लोगों के साथ भी मैं कुछ भी कर सकता हूँ मैं इतने ही शराब में बहुत बड़ा अपराध दर्ज कर इनको जेल भेज दूँगा।इतना बोल कर वे इन दोनों व्यक्तियों को अपने साथ चौकी ले गए।जहां इनके ही सामने और गाँव के कुछ लोगों के सामने दो दो लीटर शराब को चौकी से दो प्लास्टिक ड्रम में पानी डालकर 40 लीटर व 50 लीटर बनाकर ननकीदाऊ पटेल व कन्हैया ओगरे को 34 (2) में अपराध कायम करके जेल भेज दिया गया। जिससे इस क्षेत्र के लोग चौकी प्रभारी टान्डेकर के इस तरह के अभद्र कार्यों से परेशान हैं।ग्राम दलदली की महिलाओं ने चौकी प्रभारी पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।बहरहाल वन ग्रामो में मेला मड़ाई के नाम पर खड़खड़िया एवम अवैध शराब की बिक्री के मामले से चर्चा में आये बया चौकी प्रभारी की उक्त कार्यवाही ने उन्हें पुनः चर्चा में ला खड़ा किया है।बहरहाल अब देखना होगा कि आम लोगो से दोस्ताना व्यवहार करने की नसीहत देने वाले पुलिस के आला अधिकार इस मामले में चर्चित चौकी प्रभारी पर कोई कार्यवाही करते है या अभी और किसी अन्य मामले में शिकायत का इंतजार करेंगे।


