तुमगांव : एक बार फिर बस्ती में घुसकर हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, बुजुर्ग की मौत

तुमगांव. बस्ती के भीतर घुसकर एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला. बतादें कि रविवार सुबह की घटना बताई जा रही है. बुजुर्ग रहिपाल पटेल (68) को ग्रामीणों की बीच ही कुचल कर मार डाला, लोग बेबस देखते ही रह गए बताया जा रहा है मृतक नगर पंचायत तुमगांव के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल के दादा है घटना की जानकारी होने पर वन एवं पुलिस अमला पहुचकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल लाया गया एवं परिजनों को तात्कालिक अनुग्रह राशि 25 हजार रुपए परिजनों को वन अमला के द्वारा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत तुमगांव में बस्ती के भीतर गौरा चौरा के पास मृतक समेत केशव पटेल, गोकुल पटेल, खुबीराम पटेल घर के पास बने चबूतरा में हर रोज की तरह सुबह के समय बैठे हुए थे 

इसी दरमियान एक दंतैल घर के पीछे गली से गया जिसे देखकर अन्य लोग अपनी जान बचाकर भाग गए पर मृतक भाग नही पाया और दंतैल ने अपना शिकार बना लिया. तथा यह बतादें कि हाथी ने अब तक दंतैलो के द्वारा जिला में 29 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है वही प्रदेश के वन मंत्री के द्वारा कहा गया है कि हाथियों के नजदीक जाने,छेड़ने, फोटो खीचने आदि पर लोगों पर कार्यवाही की जाएगी पर अब हाथी गांव के गली में घुसकर लोगों को अपना शिकार बना रहे है तो अब इस पर किसके ऊपर कार्यवाही होगी इसके लिए वन मंत्री अपना व्यक्तव जारी करे.

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !