कलेक्टर डोमन सिंह ने खल्लारी एवं झारा के धान उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण



कलेक्टर ने खल्लारी समिति के अंतर्गत दो राशन दुकान संचालन के लिए गोडाउन एवं चबूतरा निर्माण की स्वीकृति प्रदान की

महासमुंद  कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की सुचारू व्यवस्था के लिए लगातार धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। इस कड़ी में आज उन्होंने बागबाहरा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र खल्लारी एवं झारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर वहां मिल रही सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा समिति प्रबधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि खल्लारी समिति के अंतर्गत तीन उचित मूल्य की दुकान संचालित है। जिनमें से एक शासकीय भवन में संचालित है तथा दो भवन विहीन संचालित किए जा रहें हैं। इस पर कलेक्टर ने आवश्यकता को ध्यान में रखकर तत्काल शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों हेतु शासकीय भवन, गोडाउन, चबूतरा निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
 
कलेक्टर सिंह ने कहा कि किसान अपना धान आसानी से विक्रय कर सके, इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में वर्तमान समय में बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पीडीएस, मिलर्स तथा शासन द्वारा बारदाना धान खरीदी केन्द्र में पहुंचाया जा रहा है। समितियों द्वारा 75 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। वही 25 प्रतिशत किसानों से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन ने बारदाना का मूल्य 18 रूपए से बढ़कर 25 रूपए किया है। किसानों द्वारा लाए गए बारदाना की राशि का भुगतान धान की राशि के साथ ही किया जा रहा है।
 
इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए की गयी टोकन की व्यवस्था, धान की गुणवत्ता, आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी, कांटा-बांट नाप तौल, बारदाना तथा स्टैकिंग की जांच की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र से जल्द ही धान का उठाव कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। पर्याप्त हमाल लगाए गए हैं। किसान टोकनवार अपने धान का विक्रय कर रहे हैं। इस अवसर पर सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक सुनील तिग्गा, एसडीएम बागबाहरा राकेश कुमार गोलछा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !