राज्य में अब तक 13.68 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : 4.05 लाख से अधिक किसानों को भुगतान के लिए 2263.60 करोड़ रूपए जारी


राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 9 दिनों में

आज शाम साढ़े सात बजे तक 4 लाख 5 हजार 027 किसानों से

(चन्द्रशेखर प्रभाकर) राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 9 दिनों में आज शाम साढ़े सात बजे तक 4 लाख 5 हजार 027 किसानों से समर्थन मूल्य पर 13 लाख 67 हजार 694 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2263 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है।

समर्थन मूल्य पर 13 लाख 67 हजार 694 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
धान खरीदी के 9वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,42,709 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,06,396 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,05,187 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। न खरीदी के साथ-साथ धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य भी नि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर धारंतर हो रहा है। पंजीकृत 1973 मिलों के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्रों से एक लाख 20 हजार 962 मीटरिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए 3 लाख 37 हजार 701 मीटरिक टन का डीओ जारी किया गया है।

किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2263 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है।
 खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष में राज्य के बस्तर जिले में 15,592 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 2885 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 515 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 41 हजार 814 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 23 हजार 738 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 2380 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 2185 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 69,014 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 8412 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 73,114 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 12,195 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 54,261 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 65,997 मीटरिक टन, बालोद जिले में 97,017 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 1,06,396 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 69,269 मीटरिक टन, कवर्धा में 73,770 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 1,42,709 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 1,05,187 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 68,190 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 52,782 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 96,262 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 82,665 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 19,505 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 11,229 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 14,051 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 22,439 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 34,120 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !