अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पिथौरा इकाई द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

पिथौरा / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिथौरा छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की ब्लॉक इकाई के द्वारा जिलाध्यक्ष बलराज नायडू एवं जिला महासचिव आकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के सफाईकर्मी महिलाओ का सम्मान किया गया । इस अवसर पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारी तथा पत्रकार साथी उपस्थित थे । 

 

स्थानिय एनएच विश्राम गृह में एक सादे समारोह में आयोजित महिलाओं के सम्मान के अवसर पर यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव मुन्नीलाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा अध्यक्षता रमेश सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकार प्रियांशु दीक्षित की गरिमामय उपस्थित में आमंत्रित सफाई कर्मी एवं नगर पंचायत के महिला कर्मचारियों का संम्मान साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । 

 

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुन्नीलाल अग्रवाल ने जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सविस्तार प्रकाश डाला । इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे रमेश सिन्हा ने उपस्थित सभा को सम्बोधित किया । कार्यक्रम में यूनियन द्वारा सम्मान के अलावा जलपान की भी व्यवस्था किया गया । इस अवसर पर अतिथियों के आलावा संतोष गुप्ता रमेश श्रीवास्तव प्रियांशु दीक्षित ताराचंद पटेल लोकनाथ खूंटे संतराम कुर्रे चंद्रशेखर प्रभाकर पीताम्बर जोशी देव पटेल रामकुमार अग्रवाल कमलेश डड़सेना बद्रीप्रसाद दुबे यशपाल मधुकर प्रीतम जोशी पंकज निषाद उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी महती भूमिका अदा की । कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन लोकनाथ खूंटे ने किया ।  

 

गौरतलब है कि छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर उससे जुड़े लोगों का सम्मान करते आ रही है , विशेष कर प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करने उनका सम्मान किया जाता रहा है । गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आमंत्रितों की गरिमामय उपस्थिति में सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाया गया ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !