छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर दिनांक 07.03.2022 को बूढा तलाब धरना स्थल पर जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ,जिसमे स्वास्थ्य कर्मचारीयों के 28 सूत्रीय मांग जिसमें प्रमुख रूप से वेतन विंसगति दूर करने एवं चार स्तरीय वेतनमान देने समान कार्य समान वेतनमान आयुर्वेद विभाग में कार्यरत अंशकालिक कर्मचारीयों को पूर्णकालिक घोषित एवं नियमिति करण करने ,संविदा कर्मचारीयों को नियमित करने, पुरानी पेंशन लागू करने , 31 प्रतिशत डी.ए. राशि एवं 7वे वेतनमान मे HRA प्रदाय करने, स्टाफ नर्स को केन्द्र के भांति पदनाम परिवर्तन कर नर्सिंग आफीसर/ वरिष्ठ नर्सिंग आफीसर एवं डीग्री एवं डिप्लोमा धारी नर्सेस को 4 एवं 3 अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ दिया जावे, जीवन दीप समिति में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करते हुए नियमितिकरण किया जावे,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयो को नियमित किया जावे ,समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी को 13 महीने का वेतन दिया जावे, अन्य राज्यो की भांति चिकित्सक विहीन अस्पतालो मे स्टाफ नर्स /फार्मासिस्ट को ईलाज करने की पात्रता प्रदान किया जावे, नर्सिंग एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारीयों को धुलाई भत्ता 6000/ प्रतिवर्ष दिया जावे ,एवं अन्य मांगो को पुरजोर तरीके से रखा गया । आज के धरना प्रर्दशन जिला अध्यक्ष एस. एस.सोनी की नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमे प्रमुख रूप से छ.ग.प्रदेश स्वा.कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ.पी.शर्मा उपस्थित रहे। ,धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में डॉ गोकूल सरकार शास.चिकि.संघ छत्तीसगढ, प्रदीप बोगी संभागीय अध्यक्ष, छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के विकास खंड अध्यक्ष कमल चंद्राकर, एस.आर.नवरंगे, घोष , सतीश पसेरीया अध्यक्ष दंत चिकित्सा महाविघालय लक्ष्मी नारायण बनर्जी , टंडन सी.एच.ओ.अध्यक्ष, पवन बंजारे ,धनेश्वरी साहू, रमेश साहू ईशवर साहू, मनोज मांडले, आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए ।यह जानकारी एस. पी.देवांगन जिला सचिव द्वारा दिया गया।
छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर बूढा तलाब धरना स्थल पर जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया
मार्च 08, 2022
Tags
