खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है: किसान नेता अशवंत तुषार साहू जी

विजेता टीम को मेडल पुरस्कार वितरण करते हुए

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लभरा कला  में स्थित अस्थाई मैदान में  आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट  हुआ।  अछोली और पाली के  बीच मैच खेला गया

। जिसमें पाली  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 30 रन बनाए जबकि अछोली ने 5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।  


मैच की मुख्य अतिथि किसान नेता अशवंत तुषार साहू। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई महेंद्र सिंह धौनी बन कर निकले। तुषार ने कहा कि खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। 


कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों मे स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है। साथ मे युवराज सिंह ठाकुर,राज साहू, बबलू कुर्रे, भोला महाराज ,अरुण विश्वकर्मा, उत्तम साहू, पुष्पानंद साहू, नागेश साहू, जगदीश ठाकुर, रमेश पटेल ,राजेंद्र ध्रुव, बबलू साहू, राहुल साहू, जानू साहू, गुमान यादव ,पोषण साहू ,दौलत साहू, सतीश संख्या में दर्शन गण उपस्थित रहे l

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !