प्रदेश भर के पंचायत सचिवों द्वारा 7 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में शासकीय करण मांग को लेकर जिला कलेक्टर में ज्ञापन सौंपा गया था उसमें 9 मार्च तक मांग के संबध में उचित निर्णय नही लेने पर दिनांक 09 मार्च को वादा निभाओ रैली कर धरना प्रदर्शन कर विधानसभा घेराव किया गया था
उसी रैली आमसभा में पूरे प्रदेश भर के ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक छत्तीसगढ़ सरकार पंचायत सचिवों का शासकीय करन नही करते तब तक शासन के सुराजी गौठान योजना का कार्य नही किया जाएगा ।
प्रदेशाध्यक्ष साहू जी द्वारा बताया गया कि पूर्व में शासकीय करण को लेकर 28 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल किया गया था उक्त हड़ताल स्थगित किया गया मुख्यमंत्री द्वारा वादा किया गया था दिसम्बर 2021 तक सभी सचिवों का शासकीय करण का सौगात दिया जाएगा किंतु आज तक किसी प्रकार का कोई भी मांग शासन द्वाXरा पूरा नही किया गया । उपरोक्तानुसार आज प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री तुलसी साहू द्वारा पत्र जारी करते हुए जानकारी दिया गया
हेमलाल यादव
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी
