अंबेडकर प्रतिमा हेतु नव निर्मित चबूतरा व सौंदर्यीकरण का संसदीय सचिव एवं नपाध्यक्ष ने किया लोकार्पण...


महासमुंद। बुध पूर्णिमा के पावन मौके पर अंबेडकर प्रतिमा के लिए चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर द्वारा पार्षदों की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया।


अध्यक्ष निधि साढ़े तीन लाख रुपए से अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के लिए नव निर्मित चबूतरा एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोक निर्माण विभाग के सभापति रिंकू तारेन्द्र चंद्राकर, संदीप घोष, देवीचंद राठी, हफीज़ कुर्रेशी, राहुल चंद्राकर, भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष शंकर नंदेश्वर, पी.जी. बंसोड़, राजू बाघमारे मौजूद रहे। अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। बाद बौद्ध महासभा के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


 जिसमें समाजजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा संविधान निर्माता अंबेडकर जी की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखना पालिका की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, भाऊराम साहू, डॉ. एन. के. मंडपे, ज्योति मंडपे, महेन्द्र सिक्का, सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, सुनीता साहू, गुलाब राजपुरोहित, बी एल बेलेकर, व्ही के नागदेवे, रीना वासनिक, बी आर घोडेसवार, संजय रामटेक, वर्षा मोटघारे, सावित्री देवी उके, शालिनी गायगौरे, राजेश रामचंद भालेराव, रतन कामडे, राजेश गजभिए, संध्या गजभिए, सीएमओ आशीष तिवारी, विक्की महानंद, गोपाल चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, गोपाल सोना सहित समाज प्रमुख गण उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !