महासमुन्द जिले में 1. 39 लाख किसानों 121 करोड़ की पहली किस्त

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां न्याय योजना के माध्यम से लोगों के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया जा रहा है: मुख्यमंत्री


राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया राशि का अंतरण

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को वर्चुअल माध्यम सेे राशि का अंतरण किया। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महंत राम सुंदरदास के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य भवन, बागबाहरा रोड महासमुंद में राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित कृषक, हितग्राहियों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021 -22 की पहली किस्तमें प्रदेश के 22 लाख 87 पंजीकृत किसानों को फसल उत्पादन के लिए आदान सहायता की प्रथम किस्त की राशि 1720. 11 करोड़ रुपए उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रदेश के 3 लाख 55 हजार हितग्राहियों को 71.08 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण उनके खातें में किया गया। मिली जानकारी अनुसार महासमुंद ज़िले में 139682 किसानों से खरीफ वर्ष 2021 -22  में समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदा गया। उन्हें आज आदान सहायता की प्रथम किस्त की राशि लगभग 121.72 करोड़ उनके बैंक खाते में आयें। 

इस अवसर पर महासमुंद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदरदास ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने जो-जो वादा किये थे उसे समय से पूर्व ही पूरा कर लिया जा रहा है। आज राजीव गांधी जी की सपनों के अनुरूप आम आदमी को न्याय मिले इस दृष्टि से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना से आम आदमी से लेकर खास आदमी तक को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। एवं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गौ माता की सेवा का कार्य कर रही है। उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए राज्य  संकल्पित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में किसान, मजदूर, गरीब खुशहाल है। राज्य में किसान और गरीबांे को हजारों करोड़ रुपए दिए गए, ताकि उन्हें समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। राज्य शासन द्वारा लगातार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जा रहा है और उसे जमीनी स्तर पर भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम आदमी को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाह रही है। गोधन न्याय योजना से कई पशुपालक किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए है। 

उन्होंने कहा कि आज गौठानों के माध्यम से समूह को विभिन्न आजीविका से जोड़कर महिलाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। और गौठानों को मिनी उद्योग के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ बीज अनुसंधान उपसिमिति के संचालक  दाऊलाल चंद्राकर एवं डाॅ. रश्मि चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, हितग्राही कृषक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल (वीडियो
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !