कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधीश कोष्ठी के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को संयुक्त आबकारी टीम जिला महासमुंद द्वारा , महासमुंद शहर वृत्त अंतर्गत की गई कार्यवाही में 1 प्रकरण _34(2) के तहत दर्ज किया गया।
प्रकरण आबकारी वृत्त महासमुंद शहर की है। ग्राम बम्हनी , थाना _महासमुंद अंतर्गत मिथिलेश साहू बम्हनी, थाना_महासमुंद, अंतर्गत धारा _34(1)(क),34(2),59(क) जप्त मदिरा 35 नग बेस्टो रेयर व्हिस्की मदिरा(प्रत्येक मे 180ml), मात्रा 6.3 लीटर जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त महासमुंद सविता रानी मेश्राम के नेतृत्व मे की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा,हृदय कुमार तिरपुड़े,आबकारी मुख्य आरक्षक माधव राव,आबकारी आरक्षक संजय तिवारी, देवेश मांझी तथा वाहन चालक गांधी राम ठाकुर एवं समस्त आबकारी स्टाफ महासमुंद उपस्थित रहे।

