डिगेश कुमार चेलक । कौड़िया देवरी परिक्षेत्र ठेठवार(यादव)समाज पिथौरा के सामाजिक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम बसना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर ठेठवार (यादव )समाज पिथौरा के लिए एक सांस्कृतिक भवन की मांग की गयी, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सहर्ष ही स्वीकार करते हुये,कौड़िया देवरी परिक्षेत्र ठेठवार(यादव)समाज पिथौरा के लिए 20 लाख की स्वीकृति की गई ।
जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम नगर पंचायत पिथौरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक बसना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा राम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा ,विशेष अतिथि दिलप्रीत खनूजा उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा थे। इस अवसर ठेठवार यादव समाज के सामाजिक बन्धुओ ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।परमेश्वरी मंदिर के पास विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव का जोरदार आतिशबाजी कर,रावत नाच के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान ठेठवार समाज के द्वारा, राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह विधायक ,अध्यक्ष छ. ग.वन विकास निगम व आत्मा यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा का यादवी परम्परागत खुमरी व लाठी भेंट कर स्वागत किया गया।एवं बड़े गज माला से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
20 लाख की राशि प्राप्ति के लिए पूरे समाज मे हर्ष व्याप्त है।जिसके लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श भूपेश बघेल का सादर आभार व्यक्त किया गया ।इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक बसना राज देवेन्द्र बहादुर सिंह जी,अध्यक्ष वन विकास निगम छ. ग. शासन ,द्वारिकाधीश यादव ,विधायक खल्लारी, संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग.शासन ,आत्मा राम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा, मुकेश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा का सादर आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर बढ चढ़कर हिस्सा लेने वाले सामाजिक पदाधिकारी गण हरीश यादव संरक्षक, व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा राजिम,समालिया यादव प्रान्तीय महासचिव, अध्यक्ष उपमहासभा खल्लारी तुलाराम यादव अध्यक्ष,कौड़िया देवरी राज सोमकान्त यादव सचिव घनश्याम यादव कोषाध्यक्ष, दुलार यादव प्रमुख सलाहकार,विजय यादव ठेठवार, उपाध्यक्ष गण माधव राम यादव, निरंजन यादव, रिखी राम यादव, शंकर लाल यादव, टिकेश्वर यादव, महेश यादव, जीत राम यादव, डिगेश यादव,लक्ष्मण यादव,चिंता राम यादव, मया राम यादव, श्याम सुंदर यादव,सहित सभी पंच गण केशव यादव,कुंद राम यादव,युगल यादव,हीरा यादव तेजराम यादव,चिंता राम ,जगदीश यादव,कुलेश्वर यादव,खेमराम यादव,खिलावन यादव मोहित यादव,हरिप्रसाद यादव बंशीलाल यादव, सालिक राम यादव, ओमप्रकाश यादव,युगल किशोर यादव सरपंच प्रतिनिधि,नरेश यादव सरपंच,युवा प्रकोष्ठ ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष, तुलाराम यादव,भोजराम यादव,मीडिया प्रभारी परदेशी यादव, टिकेश्वर यादव, संजय यादव,धर्मेंद्र यादव,लोकनाथ यादव,गुरुदत्त यदु गिरधारी यादव, टीकाराम यादव, बसन्त यादव, फत्ते राम यादव,रूपलाल यादव,जासल यादव,शिव यादव महेंद्र यादव,शोभा यादव, दौलत यादव,देवेन्द्र यादव,सहित अधिक संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।



